रमकंडा में बीडीओ को चार घंटे बनाया बंधक

रमकंडा (गढ़वा) : राशन कार्ड से नाम हटाये जाने के विरोध में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में हंगामा किया़ बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल को चार घंटे तक उनके कार्यालय में ही बंधक बनाये रखा़ अंत में बीडीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए. अगस्त में जारी राशन कार्ड की […]

रमकंडा (गढ़वा) : राशन कार्ड से नाम हटाये जाने के विरोध में मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में हंगामा किया़ बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल को चार घंटे तक उनके कार्यालय में ही बंधक बनाये रखा़ अंत में बीडीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए.

अगस्त में जारी राशन कार्ड की सूची से सैकड़ों लाभुकों का नाम हटा दिया गया है़ ग्रामीणों का आरोप है कि कई ऐसे लोगों को राशन दिया जा रहा है, जिन्हें उसकी जरूरत नहीं है़ इस मौके पर जिप सदस्य गायत्री गुप्ता, मुखिया संघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव, उपाध्यक्ष श्रवण प्रसाद कमलापुरी, मुखिया विजय प्रकाश कुजूर, ललन यादव, प्रदीप रजक व अन्य उपस्थित थे़

मामले को लेकर पंचायत स्तर पर जांच टीम गठित की गयी है़ वो पंचायत में राशन कार्ड से विलोपित किये गये लाभुकों का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट सौपेंगे़ उसके बाद उक्त रिपोर्ट को जिला कार्यालय भेजा जायेगा़

दयानंद प्रसाद जायसवाल, बीडीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >