इनसान के लिए पेड़-पौधे जरूरी : संगीता

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर शहर के ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया़ इस मौके पर जायंट्स सहेली के अध्यक्ष संगीता प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण इंसानों के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है़ इसलिए हम सभी को पर्यावरण के सरंक्षण व सुरक्षा […]

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर शहर के ज्ञान निकेतन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया़ इस मौके पर जायंट्स सहेली के अध्यक्ष संगीता प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण इंसानों के जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण है़ इसलिए हम सभी को पर्यावरण के सरंक्षण व सुरक्षा के लिए पौधरोपण करना चाहिए व लगाये गये पौधों को बचाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे नहीं रहेंगे, तो हम जीने की कल्पना भी नहीं कर सकते़ हम खुद पेड़ लगाये और इसके लिए अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करें. इस मौक पर जांयट्स सहेली के रीना अग्रवाल, सीमा केसरी, सुनीता केसरी, रंजना जायसवाल, रीता केसरी, ऋतु जायसवाल, गायत्री गुप्ता, सुषमा केसरी, रश्मि गुप्ता, मधु केसरी एवं मधु बबलू केसरी उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >