गाजे-बाजे के साथ हुआ विसर्जन

डंडई : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में न्यू स्टूडेंट क्लब द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दूसरे दिन विसर्जन जुलूस निकाला गया़ साथ ही मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया़ विसर्जन जुलूस दक्षिणी हरिजन टोला से शुरू होकर देवीधाम हरिहर मंदिर, पुरानी बाजार, मेन बाजार होते अंबेदकर चौक पर पहुंचा, जहां युवकों ने […]

डंडई : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में न्यू स्टूडेंट क्लब द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दूसरे दिन विसर्जन जुलूस निकाला गया़ साथ ही मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया़ विसर्जन जुलूस दक्षिणी हरिजन टोला से शुरू होकर देवीधाम हरिहर मंदिर, पुरानी बाजार, मेन बाजार होते अंबेदकर चौक पर पहुंचा, जहां युवकों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता में भाग लिया़ विसर्जन जुलूस में शामिल युवाओं में काफी उमंग देखा गया़
बच्चे से लेकर नवजवान तक सभी गाजे-बाजे के साथ नृत्य कर रहे थे़ इसके बाद जुलूस बाजार समिति व उत्तरी हरिजन टोला होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचा, जहां आरती के साथ विसर्जन किया गया़ कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष गौतम कुमार, प्रवीण कुमार, नीरज कुमार, विरेंद्र राम, ओमप्रकाश राम, विनोद राम, प्रमोद कुमार, धीरज कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, पिंकू कुमार, शिवपूजन कुमार,ओमकार सिंह अन्य ने सक्रिय योगदान दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >