खेत जोतने से रोका, तो पीटा

तिवारी मरहटिया में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर किया हमला गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव में जमीन की जोत-कोड़ रोकने गये एक पक्ष के 10 लोगों को पीट कर घायल कर दिये जाने का समाचार है. इनमें से गंभीर रूप से घायल शंभुनाथ तिवारी व चंद्रमा तिवारी […]

तिवारी मरहटिया में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर किया हमला
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के तिवारी मरहटिया गांव में जमीन की जोत-कोड़ रोकने गये एक पक्ष के 10 लोगों को पीट कर घायल कर दिये जाने का समाचार है. इनमें से गंभीर रूप से घायल शंभुनाथ तिवारी व चंद्रमा तिवारी को गंभीर स्थिति में रांची के लिए रेफर किया गया है़ वहीं अन्य घायलों में राजेंद्र तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, केदार तिवारी को सदर अस्पताल में भरती कर इलाज कराया जा रहा है़
वहीं अन्य आंशिक रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी़ यह मामला तिवारी मरहटिया गांव के 105 एकड़ भूमि के विवाद से संबंधित है़, जिसको लेकर कुछ दिन पहले अनशन व प्रदर्शन भी दोनों पक्षों की ओर से किया गया था़ जिस पर प्रशासन ने मामले सुलझने तक दोनों पक्षों से जोत-कोड़ नहीं करने का आग्रह किया था़ घायलों ने बताया कि पिछले तीन दिन से उरांव पक्ष के लोगों द्वारा जबरन जमीन की जोत-कोड़ की जा रही थी़, जिसे रोकने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को आवेदन दिया था़ लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किये जाने की वजह से आज जब वे निहत्थे रूप से उरांव पक्ष के लोगों को जोत-कोड़ से मना करने गये थे, इसी बीच पहले से योजनाबद्ध तरीके से मारपीट के लिए तैयार लोगों ने गड़ासा, लाठी, भाला, पत्थर आदि से उन लोगों के ऊपर हमला कर दिया़ घायल शंभुनाथ तिवारी ने बताया कि वे सभी लोग उन्हें जान से मारना चाहते थे़ लेकिन गांव के अन्य लोगों के जुटने पर सभी भाग खड़े हुए.
इधर दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि जमीन उनकी है और उसे प्रशासन के सहयोग से हथियाने का प्रयास किया जा रहा है़ इस घटना में उनकी ओर से भी एक व्यक्ति को चोट लगने की बात कही जा रही है़ इधर सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का बयान दर्ज कराया़ सूचना मिलने तक प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >