शौचालय के उपयोग से कम होगी बीमारी

गढ़वा : स्वच्छ भारत मिशन(शहरी) के तहत गढ़वा एवं मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में 25 अगस्त से तीन सितंबर तक शौचालय के लाभुकों की पहचान करने को लेकर एक विशेष अभियान विभिन्न स्तरों पर चलाया जायेगा. इसमें नगर पंचायत क्षेत्र के वैसे लाभुकों का चयन किया जायेगा, जो सही मायने में गरीब हैं और स्वयं […]

गढ़वा : स्वच्छ भारत मिशन(शहरी) के तहत गढ़वा एवं मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में 25 अगस्त से तीन सितंबर तक शौचालय के लाभुकों की पहचान करने को लेकर एक विशेष अभियान विभिन्न स्तरों पर चलाया जायेगा. इसमें नगर पंचायत क्षेत्र के वैसे लाभुकों का
चयन किया जायेगा, जो सही मायने में गरीब हैं और स्वयं से शौचालय नहीं बना सकते़
इसके अलावा वैसे स्थानों का चयन किया जायेगा, जहां के लोगों के पास शौचालय बनाने के लिए अपनी जमीन उपलब्ध नहीं हैं.
ऐसे लोगों के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जायेगा़ इसको लेकर उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने बुधवार को दोनों शहरी क्षेत्र मझिआंव व गढ़वा के अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं इससे जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में विभिन्न वार्ड पार्षदों ने इस अभियान के दौरान आनेवाली परेशानियों को उपायुक्त के समक्ष रखा़
वार्ड पार्षद संजय ठाकुर, मीरा केसरी, अमरदीप बैठा, कमर सफदर आदि ने शौचालय की निर्धारित 12 हजार रुपये की राशि की एकमुश्त भुगतान करने की मांग रखी़ उन्होंने कहा कि देर से भुगतान होने एवं पूरा भुगतान मिलने में कई महीने लगने की वजह से लोगों में इसका नकारात्मक संदेश जा रहा है़ इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर को निर्देश दिया कि निर्माण के एक सप्ताह के अंदर पूरी राशि का भुगतान कर दें.
शौचालय निर्माण के लिए मानसिकता बदलें : वार्ड पार्षदों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शौचालय का निर्माण करने एवं उपयोग करने के लिए मानसिकता को बदलने की जरूरत है़
जब तक लोग जागरूक होकर स्वयं इसका निर्माण एवं उपयोग करने के प्रति गंभीर नहीं होंगे, तबतक स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य सफल नहीं हो सकेगा़ उपायुक्त ने कहा कि शौचालय पहले चिकित्सक की भूमिका निभाता है़ जिस घर में शौचालय है, वहां कई बीमारियां स्वत: समाप्त हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि खुले में शौच डायरिया जैसी घातक बीमारियों के जड़ में भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि शौचालय बनाने का उद्देश्य ठेकेदार है और न ही इसे किसी पर थोपना है़
बल्कि यह क्यों जरूरी है कि इसे लोगों को इस तरह से समझायें, ताकि वे बिना सरकारी सहयोग के भी अपने घर में शौचालय का निर्माण कर गर्व महसूस करें. उन्होंने पूरे कार्यक्रम में वार्ड पार्षदों को पूरा सहयोग करने का आग्रह किया़ इस अवसर पर गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी खागो यादव, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह, डॉ बी रजक आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >