बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि मिली

मंत्री पुत्र ने रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से डीसी को चेक दिये गढ़वा : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने गढ़वा जिले में बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से एक लाख रुपये प्रदान किये हैं मंगलवार को मंत्री श्री चंद्रवंशी के पुत्र सह भाजपा […]

मंत्री पुत्र ने रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से डीसी को चेक दिये
गढ़वा : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने गढ़वा जिले में बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से एक लाख रुपये प्रदान किये हैं
मंगलवार को मंत्री श्री चंद्रवंशी के पुत्र सह भाजपा नेता ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने गढ़वा उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा को एक लाख का यह चेक प्रदान किया. विदित हो कि मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने सोमवार को गढ़वा जिला प्रशासन के साथ सोन व कोयल नदी की बाढ़ से गढ़वा जिले में उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की थी. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से किसानों को सहायता के लिए नुकसान हुए फसलों का सर्वे कराने तथा उनके पशुओं के लिए तत्काल चारे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था. इस अवसर पर उन्होंने मवेशियों के चारे के लिए अपने ट्रस्ट की ओर से तत्काल एक लाख देने की बात कही थी.
इसके आलोक में ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने यह सहायता उपायुक्त को उपलब्ध कराया. इस मौके पर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि उन्होंने भी स्वयं गढ़वा एसडीओ के साथ कांडी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया था. इस दौरान किसानों ने अपने मवेशियों के लिए चारा संकट की समस्या प्रमुख रूप से उठायी थी. मौके पर उन्हें इसका शीघ्र व्यवस्था करने का उन्होंने आश्वासन दिया था. इस मौके पर भाजपा नेता चंचल दुबे, विनय यादव व रविंद्र पासवान भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >