करंट से पति की मौत, पत्नी घायल

रमना : रमना थाना क्षेत्र के भागोडीह गांव के मुरली टोला निवासी शिवशंकर भुइयां (55) की मौत बिजली के करंट से हो गयी़ उसके परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे शिवशंकर अपने घर में जलते बिजली का तार हटा रहा था़ इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया. उसकी पत्नी […]

रमना : रमना थाना क्षेत्र के भागोडीह गांव के मुरली टोला निवासी शिवशंकर भुइयां (55) की मौत बिजली के करंट से हो गयी़ उसके परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे शिवशंकर अपने घर में जलते बिजली का तार हटा रहा था़ इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया.
उसकी पत्नी ने बताया कि घर के तार में अचानाक आग पकड़ लिया था़ उसके पति उसे हटा रहे थे, इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गये़ अपने पति को बचाने के दौरान वह भी बिजली के झटके से घायल हो गयी़ खबर सुनने के बाद मुखिया उमेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, नसंमो नेता शंकर चंद्रवंशी, अवधेश बियार आदि ने मृतक के घर जाकर शोक सांत्वना दी़ गौरतलब है कि एक महीने के अंदर रमना प्रखंड में तीन लोगों की मौत बिजली के करंट से हो चुकी है़ इसमें 23 जुलाई को सपही गांव में शोबरन सोनी, रमना बाजार निवासी देवकुमार गुप्ता की मौत भी बिजली के करंट से हो गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >