गढ़वा : भाजपा द्वारा प्रस्तावित तिरंगा यात्रा शनिवार को रंका से शुरू होगी. इस मौके पर सांसद वीडी राम व स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी उपस्थित रहेंगे़ जिला महामंत्री ब्रजेश कुमार उपाध्याय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तिरंगा यात्रा की शुरुआत रंका से स्वतंत्रता सेनानी सह प्रथम सांसद जेठन सिंह खरवार व स्वतंत्रता सेनानी फेतल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की जायेगी़ तत्पश्चात यात्रा अन्नराज नावाडीह, तिवारी मरहटिया, झूरा, तिलदाग, केरूआकला होते हुए डुमरिया पहुंचेगी, जहां स्वतंत्रता सेनानी शिवशंकर तिवारी को श्रद्धांजिल अर्पित की जायेगी़ इसके बाद वहां एक नुक्कड़ सभा की जायेगी.
यहां से यात्रा पतरिया, हूर होते हुए टंडवा पहुंच कर पूरनचंद की प्रतिमा पर नेता माल्यार्पण करेंगे़ इसके बाद गढ़वा शहर के रंका मोड़ पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नुक्कड़ सभा की जायेगी़ यहां से तिरंगा यात्रा मेराल पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा.
