नगरऊंटारी : 17 व 18 अगस्त को लगातार बारिश हुई. बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था. वहीं प्रखंड के जंगीपुर ग्राम (धांगरडीह) में दो आदिवासी परिवार का घर गिर कर ध्वस्त हो गया. जंगीपुर (धंगरडीहा) ग्राम निवासी स्व लाल मोहन उरांव की पत्नी जवत्री के पास दो कमरे थे, जिसमें एक कमरा लगातार हो रही बारिश से गुरुवार की शाम को घर गिर गया.
उसी टोला में 17 अगस्त की शाम को रामचंद्र उरांव का घर गिर गया. दोनों ही अत्यंत गरीब परिवार हैं. मेहनत-मजदूरी कर अपनी जीविका चलाते हैं. उक्त दोनों परिवार के लोग गिरे घर की मरम्मत कराने में भी सक्षम नहीं हैं. स्व लाल मोहन उरांव की पत्नी जवत्री कुंवर अपने दो बेटियों के साथ उक्त घर में रहती है.
