जान पर खेल कर 16 जानें बचानेवाले बहादुरों के जज्बे को सलाम
हरिहरपुर : हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के लोहरगड़ा में शनिवार को सोन नदी में बाढ़ से घिरे लोगों को बचानेवाले नाविकों व उनके सहयोगियों को विधायक भानु प्रताप शाही ने रविवार को सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया़ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपनी जान पर खेल कर लोगों को बचानेवाले बहादुर लोगों के जज्बे को वे सलाम करते है़
श्री शाही ने कहा कि जैसे ही बाढ़ की जानकारी मिली, उन्होंने यूपी के सोनभद्र जिला के डीएम को फोन कर रिहंद से छोड़े गये पानी को बंद करवाया़ यह ग्रामीणों का साहस है कि लोगों की जान बच गयी. ऐसे साहसी लोगों को सम्मानित करने से वे अपने आपको नहीं रोक सके़ जिन्हें विधायक ने सम्मानित किया, उनमें रामाधार चौधरी, लखन चौधरी, बसंत चौधरी, शामदेव मेहता, शिवनाथ चौधरी, उदय चौधरी, संतोष चौधरी, शिवनाथ चौधरी, सुगी मेहता, लखन चौधरी, भोला चंद्रवंशी, कामेश्वर चौधरी, शंकर चौधरी, त्रिभुवन चौधरी, शिवनाथ राम, संतोष चौधरी, नंदू चौधरी, प्रसाद चौधरी, संतन सहित 500-500 रुपये व शॉल देकर सम्मानित किया़ इस अवसर पर मोरचा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पहाड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष दयानंद भगत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा राम, रामपवन राम, जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद,मुखिया विनोद सिंह, हेमंत पाठक अन्य लोग उपस्थित थे़
