प्रश्नमंच प्रतियोगिता छह को

नगरऊंटारी (गढ़वा) : स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में आगामी छह अगस्त को संस्कृति बोध परियोजना वैदिक गणित, अंगरेजी, संस्कृत व विज्ञान विषयों की पलामू विभागस्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. उक्त आशय की जानकारी आचार्य कौशलेंद्र झा ने दी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जपला, मेदनीनगर, लातेहार व नगरऊंटारी संकुल से चयनित प्रतिभागी भैया-बहन […]

नगरऊंटारी (गढ़वा) : स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में आगामी छह अगस्त को संस्कृति बोध परियोजना वैदिक गणित, अंगरेजी, संस्कृत व विज्ञान विषयों की पलामू विभागस्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. उक्त आशय की जानकारी आचार्य कौशलेंद्र झा ने दी.
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जपला, मेदनीनगर, लातेहार व नगरऊंटारी संकुल से चयनित प्रतिभागी भैया-बहन भाग लेंगे. इस प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागी आगामी 26-27 सितंबर को गिरिडीह में आयोजित प्रांतीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रश्नमंच प्रतियोगिता का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >