मझिआंव बाजार पथ में अतिक्रमण से परेशानी

मझिआंव : मझिआंव बाजार मुख्य पथ पर दोनों ओर से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण पथ संकरा हो गया है. इसके कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. मुख्य बाजार में एक तरफ जहां दुकानदार एवं ठेलेवाले सड़क तक अपनी दुकान लगाये रहते हैं, वहीं आम लोग भी अपनी दुपहिया अथवा […]

मझिआंव : मझिआंव बाजार मुख्य पथ पर दोनों ओर से दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिये जाने के कारण पथ संकरा हो गया है. इसके कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. मुख्य बाजार में एक तरफ जहां दुकानदार एवं ठेलेवाले सड़क तक अपनी दुकान लगाये रहते हैं, वहीं आम लोग भी अपनी दुपहिया अथवा चारपहिया वाहन सड़क के किनारे ही लगा देते हैं. इससे सड़क से गुजरने विशेषकर वाहन को चलने में परेशानी हो जाती है. अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है.
इसके कारण आये दिन दुर्घटना भी होती रहती है. प्रशासन द्वारा कई बार इसको लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यहां तक कि नगर पंचायत द्वारा भी इसके लिए लोगों को नोटिस दिया गया, लेकिन स्थिति पुन: वही हो जाती है. अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई समाप्त होते ही पुन: सड़क की वहीं स्थिति बन जाती है.
दुकानवाले पुन: अपनी दुकान सड़क पर लगा देते हैं. इस संबंध में फल विक्रेता छठू चौरसिया ने कहा कि जबतक नगर पंचायत उनलोगों को बाजार समिति में दुकान बना कर नहीं देती, तबतक उनका सड़क पर दुकान लगाना मजबूरी है. इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि बाजार समिति गढ़वा बाजार समिति के अधीन है. इसलिये जबतक बाजार समिति इसमें पहल नहीं करेगी, नगर पंचायत कुछ नहीं कर सकती.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >