केतार (गढ़वा) : केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के समीप केतार-कांडी कोल रोड में विमलेश यादव(23वर्ष) नामक युवक की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गयी. समाचार के अनुसार बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी विमलेश यादव अपने शादी का निमंत्रण कार्ड देने बांसडीह गांव निवासी दशरथ यादव के घर आया था. विमलेश की शादी 23 अप्रैल को होनी थी.
लौटते समय उसकी मोटरसाइकिल की एक अज्ञात कमांडर से टक्कर हो जाने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद उक्त कमांडर मौके से भागने में सफल रहा. थाना प्रभारी संदीप रंजन दलबल के के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है.
