गढ़वा : शहर के सहिजना मोड़ स्थित डॉ भीमराव अांबेडकर की स्थापित प्रतिमा पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर झाविमो के लोग माल्यार्पण करेंगे. उक्त बातें झाविमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता कर कही.
उन्होंने अपील करते हुए स्थानीय विधायक, सांसद व जिला प्रशासन से कहा कि स्थापित प्रतिमा को उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया जाना चाहिए. उन्होंंने कहा कि पिछले दो वर्ष से बाबा साहेब की प्रतिमा यूं ही बनकर तैयार है. इससे अपमान महसूस होता है.
अबतक प्रतिमा का अनावरण नहीं होने से उनके जन्मदिन व पुण्यतिथि पर गरीब-गुरबा उन्हें फूल-माला चढ़ाने से वंचित रह जाते हैं. आगामी 14 अप्रैल को प्रतिमा का अनावरण नहीं हुआ, तो तो डॉ लोहिया कर्पूरी विचार केंद्र के सदस्यों के साथ मिलकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे. प्रेसवार्ता में श्री केसरी के साथ झाविमो के जिला प्रभारी एचएन गिरी उपस्थित थे.
