आधी रोटी खायेंगे, स्कूल जायेंगे

रमना (गढ़वा) : विद्यालय चलें- चलायें अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को रमना प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के द्वारा शत-प्रतिशत नामांकन को लेेकर प्रभातफेरी निकाली गयी. इसमें सिलीदाग-2, मवि रमना, मवि टंडवा, जोगीराल, कबिसा एवं बहियार आदि स्कूलों में उक्त रैली निकाली गयी. मवि सिलीदाग-1 के विद्यार्थियों के द्वारा रैली की शुरुआत विद्यालय से […]

रमना (गढ़वा) : विद्यालय चलें- चलायें अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को रमना प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के द्वारा शत-प्रतिशत नामांकन को लेेकर प्रभातफेरी निकाली गयी. इसमें सिलीदाग-2, मवि रमना, मवि टंडवा, जोगीराल, कबिसा एवं बहियार आदि स्कूलों में उक्त रैली निकाली गयी.
मवि सिलीदाग-1 के विद्यार्थियों के द्वारा रैली की शुरुआत विद्यालय से की गयी, जो भगत सिंह चौक मसजिद टोला हुए होते बाजार, हरि गणेश मोड़, बस स्टैंड होते हुए पुन: स्कूल परिसर पहुंच कर समाप्त हुआ. इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा आधी रोटी खायेंगे, फिर भी स्कूल जायेंगे…, हम बदलेंगे जग बदलेगा…, एक बेटी पढ़ गयी तो सात पीढ़ी तर गयी…, पहले पढ़ाई-फिर विदायी…आदि नारे लगा रहे थे. इसी तरह उमवि बेरियादामर के विद्यार्थियों ने ठगमनवा गांव होते हुए मदरसा होते पुन: विद्यालय पहुंचे. मौके पर विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, अजीत सोनी, मुकेश कुमार, नीरज पाठक, मनोज कुमार, बेरियादामर के शिक्षक अंबिका मांझी, दिनेश गुप्ता, अब्दुल रसीद अंसारी, इमामुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभातफेरी निकाली : गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के डुमरिया राजकीय कन्या प्रावि में सोमवार को विद्यालय चलें-चलायें अभियान कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी. इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील भगत, सहायक शिक्षिका अनु कुमारी, सहयोगी शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी, सीमा कुमारी, एसएससी अध्यक्ष गणेश बरई, उपाध्यक्ष गणेश बरई, उप प्रमुखिया मुनेश्वर तिवारी, उप मुखिया श्रवण तिवारी, सुनीता देवी,रीता देवी, कौशल्या देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे. प्रभातफेरी में सभी बच्चे नारे लिखे हुये तख्ती व पोस्टर अपने हाथों में लिए हुए थे. उक्त प्रभातफेरी विद्यालय के पोषक क्षेत्र में निकाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >