भंडारे के साथ यज्ञ संपन्न

भंडारे के साथ यज्ञ संपन्नकांडी(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के मेरौनी गांव स्थित बैकुंठ धाम में स्वामी गोविंदाचार्य के नेतृत्व में आयोजि श्रीसीताराम सह रामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ गुरुवार को संपन्न हो गया. सामूहिक भंडारा व विद्वानों की विदाई के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति हुई. यज्ञ के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में यज्ञ की परिक्रमा […]

भंडारे के साथ यज्ञ संपन्नकांडी(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के मेरौनी गांव स्थित बैकुंठ धाम में स्वामी गोविंदाचार्य के नेतृत्व में आयोजि श्रीसीताराम सह रामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ गुरुवार को संपन्न हो गया. सामूहिक भंडारा व विद्वानों की विदाई के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति हुई. यज्ञ के अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में यज्ञ की परिक्रमा में भाग लिया. यज्ञ के आयोजन को सफल बनाने में केंद्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी, अध्यक्ष हरिहर चौधरी, उपाध्यक्ष प्रद्युमन तिवारी, सचिव रामाशीष तिवारी, उप सचिव अरुण पाठक, कोषाध्यक्ष धनंजय तिवारी आदि की प्रमुख भूमिका रही. यज्ञ के समापन के बाद समिति के सदस्यों ने समीक्षा बैठक कर यज्ञ की अगली तिथि का निर्धारण किया. मीडिया प्रभारी अशर्फी तिवारी ने बताया कि छठा मानस अधिवेशन 28 जनवरी से छह फरवरी 2017 को किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >