शराब पीनेवालों पर होगी कार्रवाई

मेराल(गढ़वा) : मेराल थाना परिसर में रामनवमी को लेकर मंगलवार की शाम शांति समिति की बैठक बीडीओ श्रवण राम की अध्यक्षता में की गयी. बीडीओ ने रामनवमी का पर्व शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों से अपील की . साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही. […]

मेराल(गढ़वा) : मेराल थाना परिसर में रामनवमी को लेकर मंगलवार की शाम शांति समिति की बैठक बीडीओ श्रवण राम की अध्यक्षता में की गयी. बीडीओ ने रामनवमी का पर्व शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए सभी लोगों से अपील की . साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही. थाना प्रभारी करुणा शंकर दुबे ने कहा कि जुलूस में डीजे बजाने की छूट किसी को नहीं है.
साथ ही शराब पीने एवं बनानेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में पुलिस निरीक्षक अजय कु मार सिंह ने कहा कि किसी भी पर्व में अशांति का ज्यादा कारण शराब होता है. इसलिये शराब पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी. साथ ही वातावरण बिगाड़नेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में जिप सदस्य रामनरेश चौधरी, अतहर अंसारी, हरेंद्र कुमार दूबे, उदय कुशवाहा, चंद्रमणि पाठक, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, नेपाल विश्वकर्मा, महबूब अंसारी, दुखन चौधरी, विश्वनाथ ठाकुर, कलाम अंसारी, शिव कुमार चौधरी, रामेश्वर राम सहित कई लोग उपस्थित थे.
दो माह में पूरा करें विद्यालय भवन
सर्वशिक्षा अभियान के अनुमंडलस्तरीय असैनिक कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय राजमाता गुंजेश्वरी देवी इंटर महाविद्यालय में हुई. इसमें लंबित विद्यालय भवन एवं शौचालय को दो महीने के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया.
रंका के मोमिनपुर नवप्रावि के शिक्षक मुजफ्फर अंसारी को दो साल से पैसा निकालकर भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर पैसा वापस करने का निर्देश दिया गया.
चिनिया के कुरूमदरी प्रावि के शिक्षक विनोद सिंह को भी पैसा वापस करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीएसइ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि दो महीने के अंदर असैनिक कार्यों का काम पूरा नहीं होता है, तो विद्यालय के सचिव पर कार्रवाई होगी. शराब पीकर विद्यालय जानेवाले शिक्षकों को कड़ी चेतावनी देते हुए डीएसइ ने कहा कि ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी. बैठक में किसी भी स्थिति में मध्याह्न भोजन बंद नहीं करने की हिदायत दी गयी.
शिक्षकों को स्कूल में गैस का कनेक्शन लेने को कहा गया. बैठक में रंका बीइइओ ईशहाक अंसारी, चिनिया के बीइइओ शशिकांत पाठक, भंडरिया के चंदेश्वर प्रसाद सिंह, कनीय अभियंता मनोज शुक्ला, जगमोहन ठाकुर, रंजीत रंजन, सीआरपी देवेंद्रनाथ उपाध्याय, संजय प्रसाद, जनविजय शुक्ल, पंक ज गुप्ता, प्रदीप एक्का, शिक्षक रामविनोद राम, विद्यासागर तिवारी, प्रभुदयाल प्रजापति सहित रंका, रमकंडा, चिनिया, भंडरिया एवं बड़गड़ के शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >