बृजबिहारी पांडेय को बधाई दी गयी

बृजबिहारी पांडेय को बधाई दी गयी गढ़वा: सार्वभौम शाकद्वीपीय महासभा गढ़वा प्रखंड इकाई की बैठक दिलीप कुमार पाठक की अध्यक्षता में स्थानीय बिहारी मंदिर में की गयी. इसमें रविवार को रांची में हुए महासभा के प्रांतीय अधिवेशन में गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के दलको निवासी ब्रजबिहारी पांडेय को राज्याध्यक्ष तथा दीपक उपाध्याय को कार्यकारी […]

बृजबिहारी पांडेय को बधाई दी गयी गढ़वा: सार्वभौम शाकद्वीपीय महासभा गढ़वा प्रखंड इकाई की बैठक दिलीप कुमार पाठक की अध्यक्षता में स्थानीय बिहारी मंदिर में की गयी. इसमें रविवार को रांची में हुए महासभा के प्रांतीय अधिवेशन में गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड के दलको निवासी ब्रजबिहारी पांडेय को राज्याध्यक्ष तथा दीपक उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया. इस मौके पर महासभा के संरक्षक रामकृष्ण पांडेय एवं नंदकुमार पांडेय ने कहा कि राज्य स्तर पर सुसंगठित एवं सशक्त संगठन की आवश्यकता है. उन्होंने ब्रजबिहारी पांडेय को राज्याध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि इससे संगठन और मजबूत होगा. जिला उपाध्यक्ष विद्याधर पाठक ने कहा कि ब्रजबिहारीजी को राज्याध्यक्ष बनने पर समिति और मजबूत होगी. बैठक में रामनवमी महापर्व धूमधाम से ठाकुरबाड़ी लगमा में मनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर सुशील वैद्य, भवानी शंकर कुलमणि, द्वारिकानाथ पांडेय, परसुराम पांडेय, जितेंद्र पांडेय, मृणाल मंजुल, शिवम, अनुप मिश्रा आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन श्रीपति पांडेय ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >