रामनवमी मेला 15 से शुरू होगा-2 गढ़वा. मां काली महिमा संघ सोह के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर गढ़वा प्रखंड के सोह गांव स्थित ठोरियादामर घुटघुरी पर 15 अप्रैल से तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर रामनवमी के दिन आसपास के सभी गांवों से रामनवमी का जुलूस निकाला जायेगा. इन सभी जुलूस का मिलान 15 अप्रैल को शाम छह बजे सोह में किया जायेगा. इस अवसर पर भक्ति जागरण एवं चैता दुगोला का भी आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के अध्यक्ष रामजतन विश्वकर्मा, सचिव शंकर विश्वकर्मा एवं कोषाध्यक्ष युगेश्वर प्रसाद ने बताया कि 15 अप्रैल को जुलूस के साथ ही मेला शुरू होगा. दूसरे दिन 16 अप्रैल को पूजा, दर्शन एवं प्रसाद का वितरण एवं रात्रि में भक्ति जागरण किया जायेगा. 17 अप्रैल को प्रसाद वितरण के साथ मेला का समापन होगा. उन्होंने इस अवसर पर इलाके के सभी ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है.
रामनवमी मेला 15 से शुरू होगा-2
रामनवमी मेला 15 से शुरू होगा-2 गढ़वा. मां काली महिमा संघ सोह के तत्वावधान में रामनवमी के अवसर पर गढ़वा प्रखंड के सोह गांव स्थित ठोरियादामर घुटघुरी पर 15 अप्रैल से तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर रामनवमी के दिन आसपास के सभी गांवों से रामनवमी का जुलूस निकाला जायेगा. […]
