ग्राम वन संरक्षण समिति की बैठक नगरऊंटारी (गढ़वा). ग्राम वन संरक्षण समिति की बैठक वन कार्यालय परिसर में रामवृक्ष कोरवा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्राम वन संरक्षण समिति के प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया एवं कई प्रस्ताव पारित किये गये़ बैठक में सामाजिक वानिकी द्वारा किये गये वनरोपण की जांच कराने, शारदा पीएफ में वर्ष 2013-14 में लाह-तसर योजना के तहत कराये गये वनरोपण में पशु रक्षक व कोड़नी-निकौनी का कार्य करने वाले मजदूरों का मजदूरी भुगतान कराने प्रत्येक महीने के पांच तारीख को वन कार्यालय परिसर में बैठक करने सहित अन्य प्रस्ताव पारित किया गया़ ग्राम वन संरक्षण समिति के प्रखंड कमेटी के लिए सर्व सम्मति से ब्रजेंद्र चंचल मिश्र को अध्यक्ष, चंद्रिका प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष, भुवनेश्वर तिवारी को सचिव रामजीत कुशवाहा को कोषाध्यक्ष व चंद्रदेव यादव को सूचना मंत्री बनाया गया़ बैठक में राकमेश चौधरी, सुदामा परहिया, दयाशंकर सिंह, अक्षय कुमार सिंह, शायदा अहमद, रामजीत कुशवाहा, अशोक राम, जोखू सिंह, चंद्रदेव यादव, रामज्ञान चौधरी, रामकुमार गौड़ उपस्थित थे़
ग्राम वन संरक्षण समिति की बैठक
ग्राम वन संरक्षण समिति की बैठक नगरऊंटारी (गढ़वा). ग्राम वन संरक्षण समिति की बैठक वन कार्यालय परिसर में रामवृक्ष कोरवा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ग्राम वन संरक्षण समिति के प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया एवं कई प्रस्ताव पारित किये गये़ बैठक में सामाजिक वानिकी द्वारा किये गये वनरोपण की जांच कराने, शारदा […]
