थ्रेसर से कट कर महिला की मौत

थ्रेसर से कट कर महिला की मौत मेराल(गढ़वा). मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में बुधवार को थ्रेसर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतिका छतीसगढ़ के बलरामपुर जिला की सामरी थाना के डुमरपट गांव निवासी संतोष गुप्ता की पत्नी लीलावती देवी(26वर्ष) थी. वह यहां अपने मायके में अपने पिता […]

थ्रेसर से कट कर महिला की मौत मेराल(गढ़वा). मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में बुधवार को थ्रेसर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतिका छतीसगढ़ के बलरामपुर जिला की सामरी थाना के डुमरपट गांव निवासी संतोष गुप्ता की पत्नी लीलावती देवी(26वर्ष) थी. वह यहां अपने मायके में अपने पिता श्यामलाल साव के घर आयी हुई थी. समाचार के अनुसार श्यामलाल साव का गेहूं की दौनी धनुकी साव के थ्रेसर से की जा रही थी. लीलावती उसमें सहयोग कर रही थी. इसी दौरान वह थ्रेसर की चपेट में आ गयी. घायल होने के बाद उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >