आदिवासियों के साथ छल हो रहा है: मिंज आदिवासी समाज की बैठक 6जीडबलूपीएच1-बैठक करते आदिवासी समाज के लोग चिनिया(गढ़वा). आदिवासी समाज के लोगों की एक बैठक स्थानीय सामुदायिक भवन में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश मिंज उपस्थित थे. इस अवसर पर श्री मिंज ने कहा कि आदिवासियों के विकास करने में सरकार की नियत में खोट है. यही कारण है कि आदिवासियों के लिए स्वीकृत सरकारी योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं किया जाता है. उन्होंने कहा कि यदि पांचवीं अनुसूची को ईमानदारीपूर्वक लागू किया जाता, तो आज आदिवासियों के विकास के लिए कुछ करने की आवश्यकता नहीं पड़ती. उन्होंने कहा कि झारखंड में पेशा कानून को हटाकर पंचायती राज अधिनियम बनाना आदिवासियों के साथ घोर अन्याय है. बैठक में सुनील किस्पोट्टा, नन्हेश्वर कोरवा, महावीर सिंह, चैती सिंह, राजेश कोरवा, अजय सिंह, शिवलाल सिंह, फू लमानी सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर महेंद्र कोरवा, भुखन कोरवा, राजेश कोरवा, विरेंद्र कोरवा, छोटेलाल कोरवा, विनोद कोरवा आदि उपस्थित थे.
आदिवासियों के साथ छल हो रहा है: मिंज
आदिवासियों के साथ छल हो रहा है: मिंज आदिवासी समाज की बैठक 6जीडबलूपीएच1-बैठक करते आदिवासी समाज के लोग चिनिया(गढ़वा). आदिवासी समाज के लोगों की एक बैठक स्थानीय सामुदायिक भवन में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश मिंज उपस्थित थे. इस अवसर पर श्री मिंज ने कहा कि आदिवासियों के विकास करने में सरकार […]
