शिक्षा ग्रहण करना सभी का हक

आठ अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिले में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम अायोजित किये जायेंगे. इसके तहत लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा. सभी को शिक्षा का महत्व बताया जायेगा. साथ ही बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले, यह भी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. गढ़वा : सर्वशिक्षा अभियान गढ़वा द्वारा […]

आठ अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिले में अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम अायोजित किये जायेंगे. इसके तहत लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जायेगा. सभी को शिक्षा का महत्व बताया जायेगा. साथ ही बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले, यह भी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.
गढ़वा : सर्वशिक्षा अभियान गढ़वा द्वारा विद्यालय चलें-चलायें अभियान 2016 के तहत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को वन विभाग के सामुदायिक भवन में किया गया. इसमें आठ अप्रैल से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए शुरू हो रहे कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी दी गयी.
कार्यशाला में शिक्षा विभाग से जुड़े सभी बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ, वार्डेन के साथ ग्राम शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला का उदघाटन उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है. इसलिए एक भी बच्चे को विद्यालय से बाहर नहीं रहने देना है. शत-प्रतिशत विद्यालय में नामांकन करायें और इसका खास ख्याल रखें कि वह प्रतिदिन विद्यालय आकर पढ़ाई करें.
उन्होंने कहा कि सरकार प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हुए इस ढंग से पढ़ायें कि उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा हो. उन्हें विद्यालय में पढ़ाई का वातावरण बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये. इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने कहा कि इस अभियान में सबों को मिलकर अपनी भागीदारी देनी होगी, तभी यह अभियान सफल हो पायेगा.
इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार ने अपने संबोधन में आठ अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलनेवाले इस अभियान की पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन का कार्यक्रम तय किया गया है, उसी अनुसार इस पर काम करें. कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम, गढ़वा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने भी विचार रखें. इस दौरान पिछले वर्ष 2015 में इस अभियान में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रखंडों को पुरस्कृत किया गया. इनमें रंका को प्रथम, गढ़वा को द्वितीय व मझिआवं को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
इन प्रखंडों से कम शिकायतें प्राप्त हुई थी तथा शिक्षा से जुड़े सभी कार्यों का इन प्रखंडों में बेहतर प्रदर्शन किया गया है. इसके लिए प्रखंड से जुड़े बीआरपी, सीआरपी, बीपीओ व वार्डेन की प्रशंसा की गयी. कार्यशाला के उपरांत एक जागरूकता रथ जिले के सभी क्षेत्रों में भ्रमण के लिए रवाना किया गया. इसे उप विकास आयुक्त श्री प्रसाद ने झंडी दिखाकर रवाना किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >