अगलगी में मोटरसाइकिल सहित पांच लाख की संपत्ति खाक

रमना प्रखंड के हारादाग गांव में चार दिनों के अंदर आग लगने की दूसरी घटना रमना (गढ़वा) : रमना प्रखंड के हारादाग केवाल टोला निवासी कईल चौधरी के घर में आग लग जाने से एक मोटर साइकिल सहित पांच लाख रुपये की संपति नष्ट हो गयी. समाचार के अनुसार गुरुवार की सुबह नौ बजे अचानक […]

रमना प्रखंड के हारादाग गांव में चार दिनों के अंदर आग लगने की दूसरी घटना
रमना (गढ़वा) : रमना प्रखंड के हारादाग केवाल टोला निवासी कईल चौधरी के घर में आग लग जाने से एक मोटर साइकिल सहित पांच लाख रुपये की संपति नष्ट हो गयी. समाचार के अनुसार गुरुवार की सुबह नौ बजे अचानक आग लग गयी. आग की लपट इतनी तेज थी कि घर जलने के साथ ही घर में रखी मोटरसाइकिल एवं पंप भी जलकर राख हो गये. अन्य सामानों में 15 क्विंटल गेहूं एवं जरूरी कागजात भी शामिल है.
आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने पंप लगाकर पानी से आग बुझाने का प्रयास किया. चार-चार पंप से आग बुझाने की कोशिश की गयी. लेकिन इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आग बुझाने के क्रम में चुल्हाई चौधरी सहित कई लोग जख्मी भी हो गये. आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पीड़ित कईल चौधरी ने कहा कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए सारा सामान जुटाकर घर में रखा था. लेकिन वह सब बरबाद हो गया. अब घर में कुछ नहीं बचा है.
सूचना मिलने के बाद उपप्रमुख रविंद्र चौधरी एवं मुखिया ललन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को ढ़ाढ़स बंधाते हुए मदद दिलाने का आश्र्वासन दिया. गौरतलब है कि पिछले 27 मार्च को भी हारादाग के बाजार टोला के श्यामलाल चौधरी के घर में आग लगी थी. इसमें उसके 20 हजार रुपये नकद एवं सामान जल गये थे. चार दिनों के अंदर अगलगी की यह दूसरी घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >