अब हड़ताल पर नहीं जायेंगे शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी

गढ़वा : शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष समिति एसपीडी कॉलेज गढ़वा के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव युगल किशोर पांडेय ने प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार चौबे की जगह प्रो रविंद्र कुमार द्विवेदी को प्रभारी प्राचार्य बनाये जाने का स्वागत किया है. इसके बाद समिति ने 29 मार्च से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली. […]

गढ़वा : शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष समिति एसपीडी कॉलेज गढ़वा के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव युगल किशोर पांडेय ने प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार चौबे की जगह प्रो रविंद्र कुमार द्विवेदी को प्रभारी प्राचार्य बनाये जाने का स्वागत किया है. इसके बाद समिति ने 29 मार्च से प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली.
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष प्रो विवेकानंद उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज शासी निकाय के सचिव श्री पांडेय के साथ शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष समिति की 26 मार्च को वार्ता हुई थी. वार्ता के बाद सचिव ने डॉ दिलीप कुमार चौबे को हटाने का निर्णय लिया.
इसके बाद उन्होंने आगामी 30 मार्च से कॉलेज के स्नातक पार्ट-3 की परीक्षा में पूर्णत: सहयोग करने व परीक्षा को निर्बाध रूप से संपन्न कराने में प्रभारी प्राचार्य को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि संघर्ष समिति के बैनर तले सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी चार महीने से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित पूर्व प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार चौबे के खिलाफ गोलबंद हुए थे. इसके लिए उन्होंने शासी निकाय के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा से मिल कर मांगपत्र भी दिया था. कहा कि समस्या का समाधान हुआ, तो 29 मार्च से हड़ताल पर चले जायेंगे. शिक्षक व कर्मचारियों के तेवर को देख सचिव युगल किशोर पांडेय ने उन लोगों से वार्ता की तथा उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया.
रविंद्र द्विवेदी प्राचार्य बने : सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज गढ़वा के शासी निकाय के सचिव युगल किशोर पांडेय ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार चौबे के स्थान पर राजनीतिक विज्ञान विभाग के वरीय व्याख्याता प्रो रविंद्र कुमार द्विवेदी को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व सौंपा है. इसके आलोक में सोमवार को श्री द्विवेदी ने प्रभारी प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >