डीडीसी के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त

सोमवार को रामजीत और उसके परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव में रैयती जमीन पर जबरन विद्यालय बनाने के विरोध में आंदोलन कर रहे रामजीत उरांव व उनके परिवार के लोगों ने मंगलवार को आत्मदाह करने की कोशिश की. लेकिन उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद […]

सोमवार को रामजीत और उसके परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी
गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव में रैयती जमीन पर जबरन विद्यालय बनाने के विरोध में आंदोलन कर रहे रामजीत उरांव व उनके परिवार के लोगों ने मंगलवार को आत्मदाह करने की कोशिश की. लेकिन उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद के आश्वासन के बाद आत्मदाह को टाल दिया.
उल्लेखनीय है कि छाताकुंड के आदिवासी परिवार के लोगों ने अपनी भूमि पर जबरन विद्यालय भवन बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर धरना दिया था. मंगलवार को उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी थी.
लेकिन उप विकास आयुक्त श्री प्रसाद ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले की जांच करायी जायेगी और यदि उनलोगों ने भूमि को दान नहीं दिया है, तो उनकी जमीन को मुक्त करा दिया जायेगा. आश्वासन के बाद आदिवासी परिवार के लोगों ने अपना आंदोलन समाप्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >