गढ़वा : गढ़वा-चोपन रेल खंड पर मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन के पूरब पोल संख्या 20/8 के पास रेलवे विद्युत ईंजन पटरी से नीचे उतर गयी. सहायक पायलट हरिलाल मरांडी के अनुसार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर हुई, जबकि स्टेशन प्रबंधक जे के सिंह के अनुसार यह घटना लगभग 9 बजे हुई. स्टेशन प्रबंधक के अनुसार खलारी से कोयला लादकर डबल ईंजन कृशिला जा रहा थी.
मेराल के बाद विद्युतीकरण नहीं होने के कारण यार्ड संटीग 2 नं लाइन मे मालगाड़ी खड़ा कर दिया गया वही ईंजन काटकर 1 नं लाइन से 3 लाइन में ले जाने के क्रम मे लाइन नं 1 के लॉकर प्वांइट p 52 a के पास संयुक्त दुसरा ईंजन नं wag 7_27866 काजीपेट पटरी से उतर गयी जिससे रेलवे लाइन के साथ कई सिमेन्टेड पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई.
घटना की सूचना पर स्टेशन प्रबंधक जे के सिंह द्वारा वरीय पदाधिकारी को सूचना देकर ईंजन को उठाने का आग्रह किया गया है, जबकि सवारी एवं मालगाड़ी का आवागमन 3 नं लाइन से जारी है. घटना का कारण तकनीक विभाग द्वारा लाइन पटरी का देखरेख व मरम्मती में कोताही को माना जा रहा है.
विदित हो की आठ माह पूर्व भी डीजल ईंजन पटरी से उतर गयी था जिससे पूरे दिन परिचालन बाधित रहा. लगातार इस तरह की घटना से लोगों मे चर्चा है की आखिर पटरी से ईंजन कैसे उतर जाता है इसके पीछे दोषी कौन है उनपर कारवाई क्यों नही होती.
वहीं इस घटना और सुरक्षा मामले को लेकर RPF इन्सपेक्टर गढ़वा रोड मेराल मे आकर घटना का जायजा ले रहे है.
