पारा शिक्षक ने छात्र को पीटा

रंका(गढ़वा) : रंका प्रखंड के उमवि सोनदाग के पारा शिक्षक मो सउद खान ने कक्षा चार के छात्र अर्जुन कुमार की पिटाई कर दी. इससे अर्जुन कुमार घायल हो गया. उसका इलाज गांव में ही कराया गया. घटना पिछले शुक्रवार की है. पिटाई की वजह से वह विद्यालय नहीं आ पा रहा है. समाचार के […]

रंका(गढ़वा) : रंका प्रखंड के उमवि सोनदाग के पारा शिक्षक मो सउद खान ने कक्षा चार के छात्र अर्जुन कुमार की पिटाई कर दी. इससे अर्जुन कुमार घायल हो गया. उसका इलाज गांव में ही कराया गया. घटना पिछले शुक्रवार की है. पिटाई की वजह से वह विद्यालय नहीं आ पा रहा है. समाचार के अनुसार कक्षा चार में विद्यालय के पारा शिक्षक सउद खान की पुत्री शाहिन भी पढ़ती है. उसका शुक्रवार को अपने कक्षा के छात्र अर्जुन कुमार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.
इसके बाद शाहिन ने इसकी शिकायत अपने शिक्षक पिता सउद से की. इसके आक्रोशित सउद ने अर्जुन की पिटाई कर दी. इससे दो दिनों तक अर्जुन विद्यालय नहीं गया.अर्जुन के पिता कृष्णा राम ने बताया कि पारा शिक्षक सउद इसी तरह छात्रों के साथ बर्बर व्यवहार करते रहते हैं. एक साल पूर्व उसने शंकर सिंह के पुत्र महावीर का मारकर पैर तोड़ दिया था. इसके अलावा मनोज राम के पुत्र पप्पू एवं दुर्जन भुईंया के पुत्र छठू को पुस्तक मांगने पर जमकर पिटायी की थी .
लेकिन उस समय मामला को सुलझा लिया था. कृष्णा राम ने कहा कि उसके गरीब होने के कारण उसके पुत्र की बुरी तरह पिटायी करने के बाद भी सउद पर कार्रवाई नहीं की गयी. इस संबंध में प्रधानाध्यापक शमशाम आलम ने इस बात को स्वीकार किया कि सउद द्वारा छात्र को पीटा गया था. लेकिन इस घटना से सउद के खिलाफ अभिभावकों में काफी रोष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >