30 हजार सेविकाएं घेरेंगी विधानसभा

गढ़वा : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को 30 हजार सेविकाएं विधानसभा का घेराव करेंगी. साथ ही गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पर भी सोमवार को आंदोलन किया जायेगा. उक्त निर्णय सेविका-सहायिकाओं की बैठक में लिया गया. बैठक कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अपनी मांगों […]

गढ़वा : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को 30 हजार सेविकाएं विधानसभा का घेराव करेंगी. साथ ही गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय पर भी सोमवार को आंदोलन किया जायेगा. उक्त निर्णय सेविका-सहायिकाओं की बैठक में लिया गया.
बैठक कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अपनी मांगों को लेकर सेविकाओं द्वारा 10 मार्च से लगातार किये जा रहे हड़ताल की समीक्षा की गयी. उन्होंने कहा कि हड़ताल की वजह से आइसीडीएस का कार्य ठप हो गया है.
उन्होंने कहा कि सेविका व सहायिकाओं को हड़ताल से वापस आने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है. उन्हें चयनमुक्त करने की भी धमकी दी जा रही है. वे अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर लगातार आंदोलन करेंगे. इस अवसर पर रामचंद्र पासवान, वीणा सिन्हा, वृंदा देवी, रंजीता पांडेय, संगीता श्रीवास्तव, मंगल माया देवी, कौशल्या देवी, अजमिरूल बीबी, मंजू चौधरी, सुजांती देवी, देवंती देवी, अनिता देवी, मंतु देवी, प्रभा देवी, शबनम देवी आदि उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >