गढ़वा : अखिल भारतीय नाई संघ के जिला इकाई की बैठक शनिवार को नरगिर आश्रम में हुई. जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान पर चर्चा की जानी थी. लेकिन प्रखंड प्रभारियों के उपस्थित नहीं होने के कारण चर्चा नहीं हो सकी.
साथ ही निर्णय लिया गया कि अनुपस्थित सभी प्रखंड उन्हें नोटिस निर्गत किया जायेगा.आगामी सात जून को नाई सेन समाज के संबंध में चर्चा की गयी. इस मौके पर रामनेरश ठाकुर, संजय कुमार, रामचंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, मुरारी ठाकुर, श्याम बिहारी ठाकुर, भरत ठाकुर, कैलाश ठाकुर, कमलेश ठाकुर, अशोक कुमार ठाकुर, विरेंद्र ठाकुर, आलोक ठाकुर, सत्यदेव ठाकुर आदि उपस्थित थे.
