सगमा (गढ़वा) : सगमा प्रखंड के झुनका गांव में कूप निर्माण योजना में बिना काम कराये पैसे की निकासी कर लिये जाने का आरोप है. इस संबंध में सगमा निवासी राजेंद्र प्रसाद मेहता, अनिल यादव, रघुनाथ बैठा, नारद यादव, बेनी यादव, शिवशरण यादव, शंकर गौड़, रामधनी यादव, राणा प्रताप यादव सहित दो दर्जन ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि सगमा प्रखंड के योजना संख्या 80/2004-05 में डेढ़ लाख रुपये की राशि कूप निर्माण के लिए स्वीकृत थी.लेकिन इस राशि को बिना कुआं खुदवाये ही निकासी कर ली गयी.
ग्रामीणों ने कहा कि इसी तरह एक अन्य योजना में सुरेंद्र मेहता द्वारा महुलाम बांध निर्माण में मजदूरों से कार्य कराने के बजाय जेसीबी हो रहा है. इसके कारण मनरेगा कार्य अथवा अन्य कार्य का लाभ स्थानीय मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने बीडीओ एवं उपायुक्त को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.
जांच कर कारवाई करेंगे : बीडीओ : इस मामले में बीडीओ देवदत्त पाठक ने कहा कि संबंध में बीडीओ ग्रामीणों का आवेदन
प्राप्त हुआ है. व्यस्तता के कारण इसकी जांच नहीं की जा सकीहै. वे शीघ्र ही इसकी जांच कर कारवाई करेंगे.
