स्वर्गीय रणधीर वर्मा सीनियर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट
गढ़वा : स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में आयोजित स्वर्गीय रणधीर वर्मा सीनियर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मंगलावर को खेले गये लीग मैच में पलामू की टीम ने सिमडेगा को नौ विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया.
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा की टीम ने 29 ओवर में सभी विकेट खोकर 107 रन बनाये. सिमडेगा की ओर से जतिन ने 27 व इमरान ने 17 रन का योगदान दिया. पलामू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन राज ने चार व राहुल तिवारी ने दो विकेट हासिल किये. जवाबी पारी खेलने उतरी पलामू की टीम ने 22 ओवर एक विकेट खोकर अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया.
पलामू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वासु तिवारी ने 41 व अभिषेक ने 40 रन का योगदान दिया. पलामू के अमन राज को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया. इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह, प्रिंस सोनी, आनंद सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे.
