3449 योजनाओं का चयन किया गया

धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड में योजना बनाओ अभियान के तहत चयन की गयी योजनाओं का मंगलवार को बैठक कर इसका अनुमोदन किया गया. प्रमुख विनोद कोरवा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूरे प्रखंड से कुल 3449 योजना का चयन किया गया. इसमें धुरकी पंचायत से 263, खाला से 396, खुटिया से 367, रक्शी […]

धुरकी(गढ़वा) : धुरकी प्रखंड में योजना बनाओ अभियान के तहत चयन की गयी योजनाओं का मंगलवार को बैठक कर इसका अनुमोदन किया गया. प्रमुख विनोद कोरवा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूरे प्रखंड से कुल 3449 योजना का चयन किया गया. इसमें धुरकी पंचायत से 263, खाला से 396, खुटिया से 367, रक्शी से 445, टाटीदीरी से 441, गनियारीकला से 650, भंडार से 400 तथा अंबाखोरया से 372 योजना शामिल है.
बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर भी चर्चा की गयी. इस दौरान कहा गया कि सामूहिक हित की योजनाओं को चयन करने में प्राथमिकता दी गयी है. योजनाओं को जिला में भेजा जायेगा, जहां से स्वीकृति मिलते ही योजनाओं का क्रियान्वयन किया जायेगा. बैठक में उप प्रमुख प्रभु शंकर जायसवाल, बीडीओ इजे लकड़ा, मुखिया लक्ष्मण प्रसाद यादव, सद्दाकत अली, रामजीवन यादव, जगमनिया देवी, पचिया देवी सहित सभी पंचायत प्रतिनिधिउपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >