बंद था आंगनबाड़ी, 20 का वेतन रोका

गढ़वा : समाज कल्याण पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाये जाने की दोषी 20 आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का वेतन राेक दिया है. वहीं अनियमितता बरतनेवाली एक पर्यवेक्षिका समेत 54 सेविका व सहायिका को शोकॉज किया है. पिछले दिनों वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भंडरिया के बायाखुरा, बरडीहा के बभनी टोला हरईदामर, नगरऊंटारी के […]

गढ़वा : समाज कल्याण पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाये जाने की दोषी 20 आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का वेतन राेक दिया है. वहीं अनियमितता बरतनेवाली एक पर्यवेक्षिका समेत 54 सेविका व सहायिका को शोकॉज किया है.
पिछले दिनों वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भंडरिया के बायाखुरा, बरडीहा के बभनी टोला हरईदामर, नगरऊंटारी के हलिवंताखुर्द, रमकंडा के कुटहीहरहे, कोरवा, रमना के बाबूडीह कहार टाेला, बगौंधा हरिजन टोला, कांडी के पतरिया आैर बरडीहा के लमारी हरिजन टोला आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाये गये थे. उल्लेखनीय है कि डीसी के निर्देश पर सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को प्रत्येक सप्ताह आंगनवाड़ी केंद्राें का निरीक्षण करने काे कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >