लाठी से पीट कर महिला की हत्या

बड़गड़(गढ़वा) : भंडरिया थाना क्षेत्र के टेहरी पंचायत अंतर्गत कोरहाटी टोला में सोमवार की रात्रि एक महिला की लाठी से निर्ममतापूर्वक पिटाई कर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान सत्यवंती देवी(35) के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है और मामले की […]

बड़गड़(गढ़वा) : भंडरिया थाना क्षेत्र के टेहरी पंचायत अंतर्गत कोरहाटी टोला में सोमवार की रात्रि एक महिला की लाठी से निर्ममतापूर्वक पिटाई कर हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान सत्यवंती देवी(35) के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है. मृतका के पुत्र राहुल किसान ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात लगभग 12 बजे काले लिबास में पांच-छह की संख्या में हथियार से लैश अपराधियों ने दरवाजा खुलवाया व उसके पिता चमरू किसान व मां सत्यवंती देवी को अपने कब्जे में ले लिया तथा घर से कुछ दूर ले जाकर उसकी मां की लाठी से पीट कर मौके पर ही हत्या कर दी. वहीं उसके पिता को अपने साथ ले गये.
इधर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि चमरू किसान अक्सर शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था. बहरहाल इस हत्याकांड को लेकर अन्य तरह के कयास भी लगाये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >