जनसंख्या का गलत ब्योरा देने का विरोध

– करकोमा पंचायत के वार्ड आठ के ग्रामीण अनशन पर गढ़वा : मेराल प्रखंड के करकोमा पंचायत के वार्ड नंबर आठ की जनसंख्या का गलत रिपोर्ट जारी करने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार से अनशन शुरू किया. समाहरणालय पर अनशन के पहले दिन ग्रामीण अनिल तिवारी ने अनशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि प्रखंड […]

– करकोमा पंचायत के वार्ड आठ के ग्रामीण अनशन पर
गढ़वा : मेराल प्रखंड के करकोमा पंचायत के वार्ड नंबर आठ की जनसंख्या का गलत रिपोर्ट जारी करने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार से अनशन शुरू किया. समाहरणालय पर अनशन के पहले दिन ग्रामीण अनिल तिवारी ने अनशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल व जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने वार्ड आठ की जनसंख्या व जाति गणना की गलत रिपोर्टिंग की है. इसका उन्होंने शुरू में भी विरोध किया था.
लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इसी गणना के आधार पर पंचायत चुनाव कराये गये. उन्होंने कहा कि उनके वार्ड की जनसंख्या का फिर से सही तरीके से गणना की जाये. उन्होंने कहा कि मंगलवार को अनशन में अन्य लोग भी शामिल होंगे. इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >