आजादी के बाद पहली बार मिली बिजली, हर्ष

गढ़वा : कांडी प्रखंड के मोरबे पंचायत अंतर्गत अांबेदकर टोला के लोगों को आजादी के बाद पहली बार बिजली मिली है. इस टोले में बिजली के लिए ट्रांसफारमर मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गयी. मोरबे के मुखिया अनुज ठाकुर ने फीता काट कर इसका उदघाटन किया. इस मौके पर झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के राजीव […]

गढ़वा : कांडी प्रखंड के मोरबे पंचायत अंतर्गत अांबेदकर टोला के लोगों को आजादी के बाद पहली बार बिजली मिली है. इस टोले में बिजली के लिए ट्रांसफारमर मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गयी.

मोरबे के मुखिया अनुज ठाकुर ने फीता काट कर इसका उदघाटन किया. इस मौके पर झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के राजीव रंजन पांडेय उर्फ लड्डू पांडेय तथा मीडिया प्रभारी राहुल कुमार दुबे ने बताया कि आजादी के बाद से ही इस टोले के लोगों ने बिजली नहीं देखी थी. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की शिकार इस टोले के लोगों को पहली बार बिजली मिली है.

उक्त लोगों ने कहा कि मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू सिंह का उद्देश्य है कि क्षेत्र के वंचित वैसे गांवों जहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली पहुंचाना है. इस मौके पर वार्ड सदस्य बबलू राम, अरविंद कुमार, मनोज पासवान, अवधेश राम, रामदेव राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >