रमना(गढ़वा) : रमना बाजार निवासी राजेश साह के 15 वर्षीय पुत्र राहुल की हत्या के बाद मंगलवार की शाम पलामू के सांसद बीडी राम व रमना के जिप सदस्य अरविंद तूफानी सहित कई लोग राजेश के घर पहुंच कर शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी. मौके पर उक्त लोगों ने राजेश को आर्थिक सहयोग भी किया. मौके पर राहुल की मांग ने सांसद ने मांग की कि उसके पुत्र की हत्या के मामले की खुलासा होना चाहिए. साथ ही इसमें शामिल लोगों को सजा मिलनी चाहिये.
इस मौके पर सांसद व जिप सदस्य ने मृतक के मां को आश्वासन दिया कि हत्यारे बख्शे नहीं जायेंगे. एसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई को कहा जायेगा. अरविंद तूफानी ने कहा कि जरूरत पड़ी, तो इसके लिये आंदोलन भी किया जायेगा. इस मौके पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, नरेश प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, बसंत प्रसाद, सुनील कुमार, सुरेश लाल, संजय सिंह, योगेंद्र सिंह, पिंटू सिंह, बबलू सिंह, कामता प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.
