खेल भी विकास की राह खोलता है

गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में 14 वीं अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. इसमें विभिन्न विद्यालय की 48 टीम व 750 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसका उदघाटन डीसी आरपी सिन्हा व पूर्व डीजीपी बीडी राम ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. उदघाटन मैच आदित्य बिड़ला […]

गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में 14 वीं अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. इसमें विभिन्न विद्यालय की 48 टीम व 750 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

इसका उदघाटन डीसी आरपी सिन्हा व पूर्व डीजीपी बीडी राम ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. उदघाटन मैच आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल एवं नवोदय स्कूल के बीच खेला गया. इस मौके पर डीसी ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. बशर्ते की खेल को खेल की भावना से खेला जाये.

उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं. इस तरह के आयोजन से खेल के प्रति बच्चों में रूझान बढ़ता है. पूर्व डीजीपी बीडी राम ने कहा कि चाहे खेल का क्षेत्र हो चाहे अन्य, कड़ी मेहनत व लगन से किया गया प्रयास कभी विफल नहीं होता. कड़ी मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है. कार्यक्रम के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि पिछले 13 वर्ष से इतने व्यापक पैमाने पर खेल का आयोजन खेल के प्रति लोगों का स्नेह व जुनून दर्शाता है.

यहां से खेल कर जिले के बच्चे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलने जाते हैं. यह काफी सराहनीय है. आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि यह आयोजन जिले में खेल के लिए मील का पत्थर साबित होगा. एसडीपीओ हीरालाल रवि ने कहा कि वे जब से यहां आये हैं तबसे खेल के प्रति लोगों का रूझान उन्हें काफी प्रभावित किया है. कार्यक्रम को सीओ प्रमोद झा, आनंद सिन्हा ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शियाराम प्रसाद वर्मा ने किया.

उदघाटन के मौके पर विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने मार्च पास्ट किया, इसके बाद बीडी राम ने सभी को शपथ दिलायी. इस मौके पर बीएसकेडी के निदेशक संजय सोनी, सुशील केसरी, प्रिंस सोनी, राकेश सिंह, नवनीत कुमार, कमलेश दुबे, भाजपा नेता भोला चंद्रवंशी, आशीष सिंह, धनंजय तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >