विजय संकल्प रथयात्रा की शुरुआत

गढ़वा : भाजपा द्वारा विजय संकल्प रैली आमंत्रण यात्र का शुभारंभ प्रभारी विनय कुमार चौबे, ओमप्रकाश तिवारी एवं हरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में ब्रह्मस्थान खजुरी से किया गया. इसका उदघाटन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय एवं पूर्व डीजीपी बीडी राम ने पार्टी का झंडा दिखा कर किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 29 दिसंबर […]

गढ़वा : भाजपा द्वारा विजय संकल्प रैली आमंत्रण यात्र का शुभारंभ प्रभारी विनय कुमार चौबे, ओमप्रकाश तिवारी एवं हरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में ब्रह्मस्थान खजुरी से किया गया. इसका उदघाटन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय एवं पूर्व डीजीपी बीडी राम ने पार्टी का झंडा दिखा कर किया.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 29 दिसंबर को रांची में आयोजित विजय संकल्प रैली को सफल बनाने एवं लोगों को रैली में पहुंचने के लिए आमंत्रण देने हेतु रथयात्र की शुभारंभ की गयी.

नगरऊंटारी : वंशीधर में मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद आगामी 29 दिसंबर को रांची में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में शामिल करने के लिए जनता को निमंत्रण देने हेतु जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया.

इसके बाद थाना के निकट आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री बाल मुकुंद सहाय ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी के पास देश को आगे ले जाने के लिए स्पष्ट विजन है. जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस देश की एकता व अखंडता के लिए खतरा है. नुक्कड़ सभा को शिवधारी राम, कन्हैया चौबे, ब्रजेश सिंह, बुधनाथ गुप्ता, अजय प्रताप देव, रामकृपाल दुबे ने भी संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >