टीपीसी के दो सहयोगी गिरफ्तार

रंका(गढ़वा) : रंका पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के पास से टीपीसी के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनमें लरकोरिया गांव के महबूब अंसारी व अमिन अंसारी शामिल हैं. थाना प्रभारी अतिश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति टीपीसी के एरिया कमांडर श्रवण यादव के सहयोगी थे. सहयोगी […]

रंका(गढ़वा) : रंका पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक के पास से टीपीसी के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनमें लरकोरिया गांव के महबूब अंसारी व अमिन अंसारी शामिल हैं.
थाना प्रभारी अतिश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्ति टीपीसी के एरिया कमांडर श्रवण यादव के सहयोगी थे. सहयोगी श्रवण यादव को पिछले अगस्त महीने में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार दोनों लोग रंका थाना (कांड संख्या 151/15) के 17 सीएल आर्म्स एक्ट के अभियुक्त हैं. दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >