अतिक्रमण हटाने के दौरान नोंक-झोंक

गढ़वा : झारखंड की सीमा के पास स्थित रामानुजगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यवसायियों में काफी रोष है.एसडीएमजगदीश सोनकर के नेतृत्व में रामानुजगंज में सड़क किनारे स्थित दुकान के छज्जे को तोड़ दी गयी. साथ ही सड़क किनारे नाली पर बिछे पटिया को भी हटाया गया. बिजली का खंभा लगाने के लिए पटिये को […]

गढ़वा : झारखंड की सीमा के पास स्थित रामानुजगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यवसायियों में काफी रोष है.एसडीएमजगदीश सोनकर के नेतृत्व में रामानुजगंज में सड़क किनारे स्थित दुकान के छज्जे को तोड़ दी गयी. साथ ही सड़क किनारे नाली पर बिछे पटिया को भी हटाया गया. बिजली का खंभा लगाने के लिए पटिये को हटाया जा रहा था.
दुकानदारों ने इसका भी विरोध किया. पटिया हटाने के दौरान एसडीएम की स्थानीय व्यवसायियों के साथ काफी नोंक-झोंक हुई. व्यवसायियों के विरोध को देखने के बाद एसडीएम ने पुलिस बल मंगा कर तोड़फोड़ शुरू किया. इससे आक्रोशित व्यवसायी जिला कलक्टर के यहां पहुंच कर अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने की मांग की. लेकिन वहां जिला कलक्टर के नहीं मिलने पर सभी व्यवसायी निराश होकर लौट गये.
नया तार व पोल लगाना जरूरी : एसडीएम : इस संबंध में एसडीएम जगदीश सोनकर ने कहा कि रेस्ट हाऊस से चांदनी चौक तक नया तार व पोल लगाना है. सड़क की चौड़ाई कम न हो जाये, इसको लेकर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने व्यवसायियों के विरोध को अनुचित बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >