विद्यालय का वार्षिकोत्सव मना
रंका(गढ़वा) : सरस्वती ज्ञान मंदिर रंका में धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ अलख निरंजन सिन्हा व प्राचार्य तथा भरत लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप जला कर किया. इस मौके पर डॉ सिन्हा ने कहा कि विद्यालय ज्ञान की पहली सीढ़ी होती है. यहीं से बच्चे शिक्षा पाकर गुणवान बनते हैं.
विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम होने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. इस मौके पर भरत लाल चौधरी ने कहा कि सरस्वती ज्ञान मंदिर रंका में पिछले कई वर्षों से शिक्षा का अलख जगाने का काम कर रहा है. उन्होंने बच्चों को शिक्षा को प्रतिभावान बनने का सुझाव दिया.
इस मौके पर मुखिया सबिता कुमारी, प्रो मुनी देवी, राजेंद्र प्रसाद, डॉ गौरीशंकर प्रसाद, डॉ संतोष पांडेय, विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार, प्रधानाध्यापक राजेश श्रीवास्तव, शिक्षक प्रभात कुमार, जितेंद्र कुमार, स्नेहा श्रीवास्तव, अर्चना कुमारी, सोनी कुमारी सहित विद्यालय के बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे.
