पिता ने दुष्कर्म किया भाई पहुंचाया थाना

डंडा (गढ़वा) : डंडा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री (16) काे अपनी हवश का शिकार बनाया. घर में मामला दबाने की काेशिश की गयी, ताे भाई ने साथ दिया. वह अपनी बहन काे साथ लेकर डंडा थाना पहुंचा. पुत्री के आवेदन पर पिता के खिलाफ थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज […]

डंडा (गढ़वा) : डंडा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री (16) काे अपनी हवश का शिकार बनाया. घर में मामला दबाने की काेशिश की गयी, ताे भाई ने साथ दिया. वह अपनी बहन काे साथ लेकर डंडा थाना पहुंचा. पुत्री के आवेदन पर पिता के खिलाफ थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. डंडा थाना प्रभारी जनार्दन राम ने कहा कि नाबालिग के आवेदन के आलोक में उसके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सोमवार को गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया. शीघ्र ही आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जायेगा.
20 जनवरी की है घटना : समाचार के अनुसार, घटना 20 जनवरी की रात की है. पिता ने अपनी तीसरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया.
जानकारी होने के बाद भी घर के लोगों ने मामले काे दबाने का प्रयास किया. पीड़िता का भाई बाहर काम करता है. उसने अपने भाई काे घटना की जानकारी दी. भाई घर पहुंच कर पीड़िता बहन को लेकर पिता के खिलाफ केस दर्ज कराने डंडा थाना पहुंचा. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी आराेपी पिता की गिरफ्तारी के लिए उसके घर में छापामारी की, लेकिन आराेपी घर से फरार हाे गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >