योजनाओं का चयन ग्रामीण करें

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड के हुलहुलाखूर्द पंचायत के बभनी ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में योजना बनाअो अभियान कार्यक्रम में गुरुवार को एसडीअो राजेश कुमार साह भी शामिल हुए. इस दौरान एसडीअो ने उपस्थित लोगों से जरूरी योजनाअों के चयन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोशिश होनी चाहिए कि बारिश का जल […]

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड के हुलहुलाखूर्द पंचायत के बभनी ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में योजना बनाअो अभियान कार्यक्रम में गुरुवार को एसडीअो राजेश कुमार साह भी शामिल हुए. इस दौरान एसडीअो ने उपस्थित लोगों से जरूरी योजनाअों के चयन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोशिश होनी चाहिए कि बारिश का जल संचित हो सके. पंचायत प्लानिंग दल के सदस्यों से उन्होंने कहा कि जो भी परिवार वंचित है, उन परिवारों का विस्तृत सर्वेक्षण कर तथा उनके आर्थिक स्थिति का अवलोकन कर उनके लिए योजना तैयार करें.
मौके पर पंचायत के मुखिया हरिअोम प्रकाश, उपमुखिया अमर राम, पंचायत सचिव कामाख्या नारायण पाठक, सभी पीटीटी के सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >