गढ़वा : युवा झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन, झामुमो के केंद्रीय सचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर व केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय के आगमन को लेकर झामुमो के लोगों में काफी उत्साह देखेने को मिला. जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता तहले नदी पलामू जिला के सीमा पर नेताओं का स्वागत किया. वहां से जुलूस के शक्ल में नेताओं को लेकर कार्यकर्ता परिसदन पहुंचे, जहां नेता कार्यकर्ताओं के साथ रू-ब-रू हुए. जहां कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसंत सोरेन ने कहा कि युवा सशक्त होंगे, तो संगठन मजबूत होगा और जब संगठन मजबूत होगा एक-एक कार्यकर्ता मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि जिले में सशक्त युवा मोरचा का गठन किया जायेगा.
मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जायें लोगों की समस्याओं को सुने और लड़कर ही सही उनका हक व अधिकार दिलाने का कार्य करें साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के नाकामियों को एक-एक जनता के बीच पहुंचायें, तभी हमारा अभियान सफल होगा. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी,सचिव अहमद अली,केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर, परेश कुमार तिवारी, मदनी खां,धीरेंद्र चौबे, फुजैल खा,नीलू खां सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
