नगरऊंटारी (गढ़वा) : गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय में दो अलग-अलग मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. नगरऊंटारी-विशुनपुरा मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकट हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में जंगीपुर ग्राम निवासी सुरेंद्र चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. दूसरी घटना नगरऊंटारी-गढ़वा मार्ग पर जंगीपुर ग्राम के निकट हुई. बाइक दुर्घटना में तोरेलावा निवासी धनंजय मेहता घायल हो गये. घायल धनंजय का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया.
