राजेंद्र प्रसाद केसरी अध्यक्ष बने

आजसू बुद्धिजीवी मंच की बैठक गढ़वा : सेवानिवृत्त बीडीअो सह आजसू नेता राजेंद्र प्रसाद केसरी को आजसू से संबंद्ध झारखंड स्वयं सेवक संघ (बुद्धिजीवी मंच) का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. कनहर भवन में आयोजित जेएसएस के सम्मेलन में सर्वसम्मति से श्री केसरी को अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी. केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद ने श्री केसरी […]

आजसू बुद्धिजीवी मंच की बैठक

गढ़वा : सेवानिवृत्त बीडीअो सह आजसू नेता राजेंद्र प्रसाद केसरी को आजसू से संबंद्ध झारखंड स्वयं सेवक संघ (बुद्धिजीवी मंच) का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. कनहर भवन में आयोजित जेएसएस के सम्मेलन में सर्वसम्मति से श्री केसरी को अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी. केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद ने श्री केसरी को माला पहना कर उनका स्वागत किया.

श्री केसरी ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिला कमेटी की घोषणा की. इसमें बसंत पासवान व राजेंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष तथा सत्येंद्र मेहता को सचिव, प्रदीप पटेल को सह सचिव, रामसागर मेहता को कोषाध्यक्ष, रामप्रवेश बिंद को प्रवक्ता तथा योगेंद्र राम, डॉ कलीम अनवर, लक्ष्मण राम, मुरली यादव, रामलाल मुंडा, जवाहर प्रसाद गुप्ता के कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. जिलाध्यक्ष बनने के बाद श्री केसरी ने कहा कि उन्हें काफी गंभीर दायित्व दिया गया है. वर्तमान राजनीतिक में बुद्बिजीवियों की पूछ नहीं हो रही है.

लेकिन वे पूरी निष्ठा के साथ आजसू के विचार को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर आजसू के जिला संयोजक सुरज कुमार गुप्ता ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद केसरी के लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा. इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला संगठन प्रभारी विजय मेहता, गुप्तेश्वर ठाकुर, सत्यनारायण यादव, मो नेसार, रामाशंकर ब्रेजियर,डॉ इस्तेयाक रजा, आजसू नेता प्रदीप पटेल, उमेश कश्यप, अर्चना प्रकाश आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >