गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के फरठिया पंचायत में अलाउद्दीन अंसारी को उप मुखिया के रूप में चयन किया गया. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रामनारायण खलखो ने उप मुखिया को प्रमाण पत्र दिया.
इसी कार्यक्रम में सभी वार्ड सदस्य को सहायक निर्वाची पदाधिकारी जुबरैल अंसारी ने शपथ दिलायी. इस मौके पर मुखिया शगुफ्ता बीबी, वार्ड सदस्य प्रवंती देवी, नंदकुमार चौधरी, बुधन चौधरी, सुनीता कुमारी, मीना सिंह, सुनीता देवी, राजेंद्र विश्वकर्मा, महमूद अंसारी, पूर्व मुखिया हाजी शमसूल होदा सहित पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे. इस मौके पर बीडीओ ने सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सभी पंचायत की जनता के साथ मिल कर पंचायत का चहुंमुखी विकास करें.
