दुर्गम क्षेत्रों में 10 वर्ष से जमे शिक्षक हटेंगे

गढ़वा : गढ़वा जिले के वैसे सरकारी शिक्षक जो सुदूरवर्ती व दुर्गम क्षेत्रों में कम से कम 10 वर्ष से जमे हुए हैं, उन्हें वहां से हटाते हुए उनके सुविधाजनक जगह पर पदस्थापित किया जायेगा. इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से एक जिले के सभी बीइइओ को एक पत्र निर्गत किया गया है, जिसमें […]

गढ़वा : गढ़वा जिले के वैसे सरकारी शिक्षक जो सुदूरवर्ती व दुर्गम क्षेत्रों में कम से कम 10 वर्ष से जमे हुए हैं, उन्हें वहां से हटाते हुए उनके सुविधाजनक जगह पर पदस्थापित किया जायेगा.
इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से एक जिले के सभी बीइइओ को एक पत्र निर्गत किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वे वैसे शिक्षक जो 10 वर्ष से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सेवा दे रहे हैं और वे चाहते हैं कि अपने मूल प्रखंड के किसी विद्यालय या अपनी सुविधाजनक किसी विद्यालय में सेवा दें, तो उनसे आवेदन एकत्र किया जाये. सभी अभ्यर्थी शिक्षकों से पांच-पांच विद्यालयों का विकल्प लिया जायेगा.
इन्हीं पाचों में से किसी एक में उनकी पदस्थापना करायी जायेगी. शिक्षकों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वे सीधे आवेदन न देकर नियंत्री पदाधिकारी के अनुशंसा के बाद ही जमा करें. शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद सुदरवर्ती क्षेत्रों में सेवारत शिक्षकों के चेहरे खिल गये हैं. जबकि वैसे शिक्षक जो जिला मुख्यालय के आसपास के विद्यालयों में ही हमेशा से सेवा देते आ रहे हैं, उनके चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है. क्योंकि उनकी पदस्थापना सुदूरवर्ती क्षेत्रों में की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >